द फॉलोअप रांची, डेस्क
Jharkhand Cabiet News: झारखंड मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक 7 अक्तूबर को दिन के 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। इस बैठक में तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किए जाने की संभावना। मालूम हो कि पिछले दिनों 25 सितंबर को कैबिनेट की बैठक निर्धारित थी। लेकिन 24 सितंबर को मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री का असामयिक निधन हो जाने के कारण 25 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। मंत्री की पुत्री युविका सिंह का 5 अक्तूबर को श्राद्ध कर्म समाप्त हो जाने के बाद अब 7 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है।
