logo

कल होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित

कल होने वाली कैबिनेट की बैठक स्थगित

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
25 सितंबर को होने वाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक स्थगित कर दी गयी है। सरकार के शीर्ष स्तर पर कैबिनेट की बैठक को स्थगित करने पर सहमति बनने के बाद मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने स्थगन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री के असमय निधन से सरकार में गमगीन माहौल है। मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री काफी मर्माहत हैं। इसे देखते हुए कल कैबिनेट की बैठक करना सरकार ने उपयुक्त नहीं समझा है।

Tags - Jharkhand Cabinet meeting postponed Minister Deepika Pandey daughter's demise