logo

BSL में नियोजन की मांग पर विधायक श्वेता सिंह विस्थापित अप्रेंटिसों के साथ बैठीं भूख हड़ताल पर

BSL में नियोजन की मांग पर विधायक श्वेता सिंह विस्थापित अप्रेंटिसों के साथ बैठीं भूख हड़ताल पर

बोकारो
बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant - BSL) में नियोजन (Employment) की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ (Displaced Apprentices Association) ने आंदोलन (Protest) तेज कर दिया है। शनिवार को एडीएम बिल्डिंग के पास स्थित टू-टैंक गार्डन में संघ ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (Indefinite Hunger Strike) शुरू की। आंदोलन के समर्थन में बोकारो विधायक (Bokaro MLA) श्वेता सिंह भी भूख हड़ताल पर बैठ गईं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विस्थापितों को न्याय (Justice) मिलने और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय (Concrete Decision) होने तक भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी। 
संघ की प्रमुख मांगों में बीएसएल में प्रशिक्षण पूरा कर चुके विस्थापित अप्रेंटिसों को नियोजन देने और आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले प्रेम महतो के परिजन को नौकरी उपलब्ध कराना शामिल है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि नियोजन के मुद्दे पर लंबे समय से आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

तीन अक्टूबर को त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी

विस्थापित अप्रेंटिसों के नियोजन के मुद्दे पर तीन अक्टूबर को जिला प्रशासन, बीएसएल प्रबंधन और संघ के प्रतिनिधियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई थी। हालांकि, आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होने का हवाला देते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि जिन परिवारों ने बोकारो स्टील प्लांट के निर्माण और विकास के लिए अपनी जमीन दी, उनके बच्चों के रोजगार से जुड़े सवालों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान केवल बैठकों और आश्वासनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने विस्थापित अप्रेंटिसों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके नियोजन के मुद्दे पर ठोस पहल की जरूरत बताई।


 

Tags - BSL Bokaro Displaced Apprentices ShwetaSingh