logo

चाईबासा में LPG कालाबाजारी, प्रशासन ने जब्त किए 14 सिलेंडर

chaibasa_gas_raid.jpg

चाईबासा
चाईबासा में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन ने छापेमारी कर एक गल्ला दुकान से 14 गैस सिलेंडर जब्त किए. इनमें 10 भरे हुए और 4 खाली सिलेंडर शामिल हैं. इसके अलावा बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किये जा रहे नोजल समेत अन्य अवैध उपकरण भी मौके से जब्त किये गए है. 

दरअसल, प्रशासन को घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और छोटे सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग की शिकायत मिली थी. इसे लेकर डीसी के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टेपनो के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर के मधुबाज़ार स्थित एक गल्ला दुकान में छापेमारी की. पूरी कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने दुकान की गहन जांच की और आवश्यक दस्तावेजों की भी पड़ताल की.
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शहर में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे. इस अभियान में अंचल अधिकारी सदर उपेंद्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सदर और सदर थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौजूद थे. 

 

Tags - LPG blackmarketing in Chaibasa Chaibasa LPG news LPG cylinder seized cylinder seized in Chaibasa Chaibasa LPG Seized