logo

प्रदेश भाजपा ने नितिन नबीन को दी बधाई, बाबूलाल मरांडी बोले- संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देगा नया नेतृत्व

NITIN_NABIN2222.jpg

रांची 
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नितिन नबीन को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उनका नेतृत्व संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नियुक्ति विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जनसेवा और सुशासन के लक्ष्यों को और अधिक सशक्त बनाएगी। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने कहा कि नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता और नेतृत्व कौशल का लाभ पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा। उनके अनुभव से संगठन को मजबूती मिलेगी।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest