द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाबाद मिशन के फादर थॉमस सोरेन के द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा कल दिनांक 05 नवंबर, 2026 को गोड्डा में एसडीपीओ कार्यालय का घेराव एवं विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। घेराव एवं प्रदर्शन के उपरांत इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार इस पूरे मामले की जांच के लिए अधिवक्ता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता सोरेन के नेतृत्व में एक कमिटी गठित की गई है। प्रदर्शन केबाद तेतरिया-2 गांव जाकर कमेटी के सदस्य पीड़िता एवं उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे। फिर प्रदेश अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे। इस कमिटी में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती,पूर्व राष्ट्रीय महिला महिला आयोग सदस्य ममता कुमारी, गोड्डा जिला उपाध्यक्ष लिलीसी हेंब्रम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकी देवी एवं सुंदर पहाड़ी मंडल अध्यक्ष अनीता हेंब्रम शामिल हैं।
