logo

निरसा : भाजपाईयों ने बनाई मानव श्रृंखला, हेमंत सरकार के खिलाफ की नारेबाजी 

BJP14.jpg

द फॉलोअप डेस्क   

राज्य की हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने 11 अप्रैल को रांची में सचिवालय घेराव की घोषणा की है। वहीं, घेराव को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने 9 अप्रैल की सुबह चिरकुंडा शहीद चौक के समीप मानव श्रृंखला बनाई। जहां वर्तमान जेएमएम सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मीडिया से कहा कि वर्तमान जेएमएम की हेमंत सरकार भ्रष्टाचारी निकम्मी सरकार हैं। हेमंत सरकार हटाने के लिए 11 अप्रैल को पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता रांची जाएंगे और झारखंड सचिवालय का घेराव कर हेमंत सरकार हटाने का मांग करेगी।

यह भी पढ़ें: लोकसभा-विधानसभा चुनवा में जुटा युवा राजद, नई कमेटी की पहली सूची की जारी

जनता और युवाओं को ठगने का किया काम

इस मौक पर भाजपा के धनबाद जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता और युवाओं को  रोजगार के नाम पर ठगने का काम किया है। राज्य में कोयला, बालू और पत्थर की लूट मचा रखी है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार जनता से किए हुए वादों को अब तक पूरा नहीं कर पाई। जनता परेशान हैं। सरकार पानी, बिजली, स्वास्थ्य जैसी जनता को बुनियादी सुविधाओं देने देने पूरी तरह विफल रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि झारखंड के जनता के लिए भाजपा झारखंड सचिवालय घेराव कर हेमंत सरकार को हटाने मांग करेगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह,अनिल यादव,रिंटू पाठक, जगन्नाथ सिंह,अभिषेक दास,इरफान अहमद खान, सुशीला देवी,मिथिलेश कुमार, सुशील चंद्रवंशी,सोनू कुमार,आजाद, रोहित,बसंत आदि भारी  संख्या मे लोग उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT