logo

भाजपा सभी 595 मंडलों में मनाएगी हूल दिवस, भोगनाडीह में होगा मुख्य कार्यक्रम 

ADITYA_SAHU3.jpg

रांची 

झारखंड भाजपा 30 जून को हूल दिवस के अवसर पर न केवल अमर शहीद स्थल भोगनाडीह में कार्यक्रम आयोजित करेगी बल्कि इस दिवस को राज्य के सभी 595 मंडलों में मनाने की तैयारी में जुटी हुई है। हूल दिवस को सभी मंडलों में मनाने की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि इस बार हूल दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा झारखंड के सभी मंडलों में हूल क्रांति के अमर शहीद महानायक सिदो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं भोगनाडीह में इस दिवस को भव्य और व्यापक रूप से मनाने के लिए 9 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया है। आदित्य साहू ने कहा कि आजादी की लड़ाई में झारखंड के जनजातीय समुदाय के महानायकों की महत्ती भूमिका रही है। कई सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है।

विपक्षी पार्टियां केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करती रही

30 जून, 1855 के दिन झारखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा क्रांति का बिगुल फूंका गया। हूल दिवस, जनजातीय समुदाय के कड़े संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां जनजातीय समुदाय के नाम पर केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का काम करती रही हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने सही मायनों में आदिवासी गौरव, उनके सम्मान, उनकी अस्मिता, उनके अधिकारों की रक्षा करने का काम किया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके हितों, उनके अधिकारों, उनकी संस्कृति, उनकी विरासत को राष्ट्रीय स्वाभिमान के रूप में स्थापित करने का काम किया है। इस तिथि को सभी मंडलों में मनाने का हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य इस पावन मौके पर जनजातीय समुदाय के महानायकों के बहुमूल्य योगदान को स्मरण कर उन्हें सम्मान और श्रद्धांजलि देना है।

Tags - Jharkhand BJP Hul Diwas Tribal Heroes Jharkhand Aditya Sahu