logo

आजाद भारत में आदिवासियों की चिंता करने वाली पहली पार्टी है भाजपा: बाबूलाल मरांडी 

babulal51.jpg

रांची 

संकल्प यात्रा के सातवें चरण में बिशुनपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इंडिया गठबंधन पर हमला बोला। साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। कहा कि आजाद भारत में आदिवासियों की चिंता करने वाली पहली पार्ट है भाजपा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी गांव के ग़रीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गांव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य के आंदोलन करने वाले शिबू सोरेन कांग्रेस के गोद में खेलते रहे। कांग्रेस ने उन्हें ख़रीदकर जेल में भी डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

भाजपा की उपलब्धियां गिनायीं 

आज़ाद भारत में आदिवासी समाज को सिर्फ़ भाजपा ने सम्मान दिया है। अलग झारखंड राज्य की सौग़ात, अलग आदिवासी मंत्रालय, संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना, भगवान बिरसा मुंडा के जन्म ज्यंति को गौरव दिवस, आदिवासी बहन द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति बनाना और यहां तक कि आज़ादी के बाद पहली बार मोदी मंत्रिमंडल में आठ आदिवासी को मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि वे हमारी चिंता करते हैं हमें उनके साथ चलना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि सरकार बनने पर गांव-गांव तक सड़क, पुल पुलिया और बिजली पहुंचा। कांग्रेस शासन काल में शादी में बारात भी पैदल जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। 

अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉन्च किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। हेमंत सरकार में जिस पुलिस को क़ानून व्यवस्था ठीक करना था वे हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में व्यस्त है। बालू गाड़ियों से वसूली में लगे हैं। जबकि दूसरे प्रदेशों में अवैध तरीक़े से बालू की ढुलाई हो रही है। उन्होंने कहा कि कोयला बालू पत्थर ज़मीन की लूट मची है।