logo

प्रदेश भाजपा ने दो दिनों में 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

bjp_flag6.jpg

रांची 
प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया को तेज करते हुए दो दिनों में 519 में से 279 मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी और सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने सोमवार को मंडल अध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने बताया कि पार्टी के संविधान के अनुसार सभी जिलों में जिला चुनाव अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन और घोषणा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि कम समय में इतनी बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्षों की घोषणा पार्टी की संगठनात्मक दक्षता, शुचिता और पारदर्शिता को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी 16 दिसंबर तक शेष मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी विधिवत पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद सभी मंडलों में नई सांगठनिक टीम सक्रिय रूप से कार्य करना शुरू कर देगी।


डॉ. वर्मा ने सोशल मीडिया पर चल रही मंडल अध्यक्षों की कथित सूचियों को फर्जी और भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी तत्व कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि केवल प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा जारी सूची ही अधिकृत मानी जाएगी।
प्रदेश भाजपा ने रांची महानगर, रांची ग्रामीण, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, चतरा, हजारीबाग, दुमका, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद ग्रामीण, जामताड़ा, देवघर, पाकुड़, साहेबगंज और कोडरमा जिलों के घोषित मंडल अध्यक्षों की अधिकृत सूची जारी की है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest