logo

भगवान न करें हेमंत को झारखंड छोड़ना पड़े: बिरंची नारायण 

वगीमपग.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

आज विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन है। आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 10-10 बार नोटिस दिया। यदि वे पहले नोटिस में ही ईडी के पास चले जाते तो यह परिस्थिति नहीं आती। अब वे आरोप साबित होने पर झारखंड छोड़ने की बात कर रहे हैं। भगवान न करें उन्हें झारखंड छोड़ना पड़े। आदिवासियों को बहला फुसलाकर मतांतरण कराया जा रहा है। यह सरकार को नहीं दिखता। आदिवासी महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार इन्हें नहीं दिख रहा है।


क्या है मामला 
बता दें कि सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वक्तव्य में कहा था कि इतिहास में काले अध्याय के रुप में मेरी गिरफ्तारी दर्ज हो गई है। इससे पहले किसी मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया है।  ये लोग मुझपर साढ़े 8 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगा रहे हैं जो कि मैंने किया ही नहीं। अगर ईडी कागज दिखा देगी तो मैं राजनीति से सन्यांस ले लूंगा और झारखंड भी छोड़ दूंगा।