logo

बजट सत्र : 6 महीने हो गये नेता प्रतिपक्ष बने हुए, अभी तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुईः बिरंची नारायण

नम19.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड विधानसभा बजट सत्र में आज बिरंची नारायण ने सदन में कहा कि नेता प्रतिपक्ष बने 6 महीने हो गये, लेकिन अब तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं हुई है। हजारों अपील पेंडिंग हैं। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जल्द आयोग का पुनर्गठन किया जाये। इरफान अंसारी ने जामताड़ा रेल हादसे का मामला सदन में उठाया। कहा कि रेलवे की लापरवाही से हादसा हुआ है। मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाये। कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह लातेहार के महुडंड में छात्रावास निर्माण का मुद्दा उठाया। मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा 6 माह में करा लिया जाएगा।