logo

जयराम महतो को कोर्ट से बड़ी राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी

jairam_arrested1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो को रांची की अदालत ने बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने जयराम महतो पर 10 जून तक के लिए पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जयराम महतो के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय मांगा जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया और जयराम के खिलाफ पीड़क कार्रवाई के आदेश को 10 जून तक विस्तार दे दिया। अब इस मामले में कोर्ट 10 जून को सुनवाई करेगा।


2 साल पुराने मामले में दर्ज हुआ था केस
जयराम महतो को वर्ष 2022 के एक मामले में यह फौरी राहत मिली है। रांची के नगड़ी थाना में उनके खिलाफ वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी हुआ था। अपने समर्थकों के बीच टाइगर जयराम के नाम से मशहूर जेबीकेएसएस के नेता को रांची पुलिस ने बोकारो और गिरिडीह में गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन, सफल नहीं हो पाई।


गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जयराम महतो
बता दें कि जयराम महतो गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जयराम जब उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करने के लिए बोकारो पहुंचे थे। यहां रांची से पुलिस की एक टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंच गई। जयराम ने उनसे कहा कि उन्हें एक जनसभा को संबोधित करना है, उसके लिए जाने दें। जनसभा के बाद वह चाहें तो उन्हें (जयराम को) गिरफ्तार कर सकते हैं। अगर यहां गिरफ्तार करने की कोशिश की और जेबीकेएसएस के समर्थक उग्र हो गए तो उसके बाद की स्थिति की जिम्मेदार पुलिस होगी।
 

Tags - JharkhandJharkhand newsJairam mahtoranchi court