logo

पतरातू में कार्यक्रम के दौरान अंबा प्रसाद की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुई भर्ती

amba6.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पतरातू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की अचानक तबियत खराब हो गई। इस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि अंबा पतरातू में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी स्मारक समिति पीटीपीएस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंची थी। इसके बाद विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास उद्घाटन के क्रम में उनकी तबियत बहुत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। फिलहाल विधायक अंबा प्रसाद चिकित्सकों के देखरेख में अस्पताल में ही मौजूद है। चिकित्सकों ने क्या बताया 
चिकित्सकों ने बताया कि अत्यधिक थकान एवं शरीर को आराम नहीं देने के कारण अंबा की तबियत में गिरावट आई है। उन्हें स्लाइन और अन्य उपचार दिया जा रहा है। जानकारी हो कि लगातार क्षेत्र भ्रमण और 24 घंटे क्षेत्र में बने रहने के कारण विधायक अंबा प्रसाद सुर्खियों में रहती हैं। विधायक अंबा प्रसाद की दिनचर्या अहले सुबह से शुरू होती है, जहां वह आवास में आए लोगों की समस्याओं का समाधान करती हैं। इसके बाद अंबा देर रात तक क्षेत्र में बनी रहती हैं।

Tags - Amba Prasad Health deteriorated Patratu Hospitalised Jharkhand News