logo

निर्माण मजदूर यूनियन के तीसरी बार महासचिव बने भुवनेश्वर केवट

1686.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निर्माण मजदूर यूनियन के महासचिव पद पर फिर से भुवनेश्वर केवट को चुना गया। रांची स्थित धुर्वा विधायक क्लब में पाचवीं बार आयोजित निर्माण मजदूर यूनियन का चुनाव हुआ। जिसमें तीसरी बार भुवनेश्वर केवट महासचिव के रूप में चुने गए। चुनाव में 29 सदस्यीय राज्य कमेटी और 11 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित की गई। पाचवीं बार आयोजित निर्माण मजदूर कमेटी के अध्यक्ष पद पर सुभाष मंडल चुने गए। यूनियन कमेटी में युवा और महिला मजदूर सदस्यों को इस बार भी जगह दी गई है। बताते चलें कि 29 सदयीय कमेंटी में प्रदेश महासचिव भुवानेश्वर केवट, सुभाष मंडल भुवनेश्वर बेदिया, अमल घोष, अशोक महतो विजय गिरी, जेएन सिंह, भीम साहू, किशोर खंडित, रोजलिन तिर्की और अली हसन आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N