logo

बन्ना गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा- बकाया रॉयल्टी मिलने से विकास के पथ पर अग्रसर होगा झारखंड

banna11.jpg

 

रांची : झारखंड सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के बकाया 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है।

बन्ना ने कहा कि बकाया रॉयल्टी  मिलने से राज्य में विकास के नये आयाम लिखे जायेंगे और झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के लिए राज्य की जनता की ओर से उनके प्रति आभार प्रकट किया।