logo

जेल में ही बीतेगी छवि और प्रेम की होली, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

जेल में ही बीतेगी छवि और प्रेम की होली, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
आईएएस छवि रंजन को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है। छवि रंजन द्वारा दाखिल की गई जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गुरुवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने छवि रंजन और पॉवर ब्रोकर प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका को ख़ारिज कर दिया है। फिलहाल, दोनों को जेल में ही समय बिताना होगा। बता दें की जमीन फर्जीवाड़ा में आईएएस छवि रंजन और प्रेम प्रकाश को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

4 मई को ईडी ने छवि रंजन को किया गिरफ्तार 
निलंबित आईएएस छवि रंजन को ईडी ने 4 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। छवि रंजन को सेना के कब्जे वाली जमीन की अवैध दस्तावेजों के जरिए खरीद-फरोख्त मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। छवि रंजन पर आरोप है कि उन्होंने सेना की कब्जे वाली जमीन में फर्जीवाड़ा करके मनी लॉन्ड्रिंग किया था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत छवि रंजन को गिरफ्तार किया था। तब से अब तक छवि रंजन जेल में बंद हैं। छवि रंजन को हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। 

11 अगस्त को प्रेम प्रकाश हुए थे गिरफ्तार 
प्रेम प्रकाश को चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ जमीन के फर्जीवाड़ा मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने प्रेम प्रकाश को 11 अगस्त को साल 2023 में गिरफ्तार किया था। बता दें कि प्रेम प्रकाश द्वारा दाखिल याचिका को निचली अदालत में खारिज कर दिया गया था। इसके बाद प्रेम प्रकाश ने हाईकोर्ट में जमानत की गुहार लगाई थी, लेकिन वहां भी याचिका खारिज कर दी गई।