logo

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर कसा तंज, कहा- झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

BABULAL34.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "ये 18वीं सदी नहीं है, पर झारखंड के गांवों में हालात अभी भी वही हैं।  सिमडेगा जिले के चुंदियारी गांव में एक बुजुर्ग महिला गंगो देवी के कमर में गंभीर चोट आई, लेकिन गांव में न सड़क थी, न स्वास्थ्य सुविधा, न एम्बुलेंस पहुंची। मजबूर परिजन खाट पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल चले।"
उन्होंने आगे कहा, "शर्म की बात ये है कि ये सब उस राज्य में हो रहा है, जहां हेमंत सरकार ने इस साल बजट में स्वास्थ्य पर 3,497 करोड़ और सड़कों व पुलों के लिए 5,300 करोड़ खर्च करने की घोषणा की थी। पिछले साल यही राशि 7,223 करोड़ और 6,389 करोड़ थी। इतना पैसा गया कहां? इसका जवाब तो हम सबको पता है। जब भ्रष्टाचार करने की बात आती है, तो हेमंत सरकार सुरसा से भी बड़ा मुंह खोल लेती है। लेकिन जब व्यवस्था को लेकर सवाल किया जाए, तो मुख्यमंत्री और मंत्री गूंगे बहरे बन जाते हैं।"
उन्होंने आखिर में कहा, " हेमंत सोरेन जी, राजनीति से इतर इतनी संवेदनशीलता तो दिखाइए, कम से कम ये सुनिश्चित कीजिए की आज के बाद किसी झारखंडवासी को खाट पर लादकर इलाज के लिए न जाना पड़े।"


 

Tags - latest politics jharkhand Political Updates Political News Updates latest updates Jharkhand News Jharkhand Updates in Hindi latest jharkhand News Jharkhand Updates latest updates in Hindi Latest updates in hindi