logo

अनूप सिंह को INTUC का बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

anup1.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को इंटक का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के नेताओं की तरफ से उनको इस नये पद की जिम्मदारी मिलने पर लगातार शुभकामनाएं दी जा रही है। रांची जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि हमें विश्वास है आप देश भर के मजलूम मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे और उनके अधिकार की लड़ाई को सदैव लड़ते रहेंगे।

22-23 फरवरी को हुआ था चुनाव

आपको बता दें कि आज ही राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि 22-23 फरवरी को हुए चुनाव के बाद डॉक्टर जी. संजीव रेड्डी को अध्यक्ष और संजय कुमार सिंह को महासचिव बनाया गया है साथ ही राव सुरेंद्र कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ-साथ कुल सात लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिसमें झारखंड के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह  का भी नाम शामिल है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT