द फॉलोअप डेस्क
रांची के इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में एनुअल डे, फ्रेशर्स डे और फेयरवेल का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शशि भूषण झा (आईएएस) एमडी एनएचएम झारखंड, विशिष्ट अतिथि सईद अहमद अंसारी- सीनियर एडवाइजर मेदांता अब्दुर रज्जाक अंसारी मेमोरियल विवर्स हॉस्पिटल, रिजवान अंसारी- उप प्रमुख ओरमांझी ,शशि भूषण चौधरी थाना प्रभारी ओरमांझी, संस्थान के सचिव जीनत कौशर, निदेशक डॉ शाहीन कौशर, डॉ नाज़नीन कौशर आदि द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। 
इस दौरान संस्थान के पारा मेडिकल एवं फार्मेसी के नये छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। वहीं पारा मेडिकल एवं फार्मेसी से पास हुए छात्र-छात्राओं को फेयरवेल भी दिया गया। संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक गीत व नृत्य पर संस्था के स्टूडेंट्स जमकर थिरके। काउंसिल परीक्षा में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि शशि प्रकाश झा ने कहा कि आप सभी विद्यार्थी मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपना कॉलेज का नाम रोशन करें। पढ़ाई पूरी करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा को ही आप अपना साधन बनाए। वहीं सईद अहमद अंसारी ने कहा कि यहाँ से अपना शिक्षण पूरा करके जा रहे छात्रों को उनको आने वाले चुनौतीपूर्ण समय के लिए शुभकामनाएं देता हूँ। थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने कहा कि हर मोड़ पर कुछ नयी बाधा आती रहती है और उन बाधाओं को पार करते हुए आप सभी को आगे बढ़ना है और मैं सभी छात्रों को सम्मान देना चाहता हूँ कि उन्होंने इस प्रोफेशन का चुनाव किया हैं।.jpg)
इसके बाद संस्थान के सचिव जीनत कौशर ने कहा कि हमारा इंस्टिट्यूशन मुख्य रूप से शिक्षा के दौरान सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों पहलुओं के रणनीतिक शिक्षण के माध्यम से हमारे छात्रों को एक अच्छा इंसान बनाने और एक सफल पेशेवर बनाने पर केंद्रित है। नए विद्यार्थियों का अपने कॉलेज में तहे दिल से स्वागत करती हूं और यह सुनिश्चित करती हूं कि हम आप सभी को शिक्षण संसाधनों, व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण विधियों से लैस करने में हर संभव प्रयास करूँगी। मौके पर मुख्य रूप से कॉलेज प्राचार्य डॉ मनोज कुमार कटवाल, सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं व स्टाफ उपस्थित थे।