logo

समाज के लिए हमेशा समर्पित रहे, अनिल टाइगर: सुदेश महतो

ram10.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड आंदोलनकारी एवं पूर्व जिप सदस्य स्व अनिल टाइगर की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को कांके सेन्ट्रल महावीर मंडल के तत्वाधान में कांके चौक के समीप न्यू मार्केट मे दिवंगत अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित की गई। मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक संगठन के अगुवा भी प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत अनिल टाइगर को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि स्वर्गीय अनिल टाइगर जी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले समर्पित व्यक्ति थे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजेपी राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, हकीम अंसारी, अनुज महतो, महावीर मंडल अध्यक्ष राजकुमार महतो, प्रभात भूषण, अमन लाल शाहदेव, पार्वती देवी, रामलखन मुंडा, दीपक महतो, नरेन्द्र महतो, कमलेश राम, इम्तियाज़ अहमद, मोजीबुल अंसारी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे.

गोवा के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की सुदेश महतो से  मुलाकात

गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत बाबू कवलेकर ने आज सेपक टकरा खेल संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो तथा झारखंड ओलम्पिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष  नेहा महतो से उनके बुकरु, कांके, रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। सुदेश महतो जी ने उनके अध्यक्ष चुने जाने बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महतो ने कहा कि सेपक टकरा खेल को बढ़ावा देने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से पहल करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री कवलेकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद सेपक टकरा को नई पहचान मिलेगी।

Tags - Jharkhand Ranchi Kanke Anil Tiger Pratima Sudesh Mahto Ramtahal Chaudhary Aditya Sahu MP