logo

गैंगस्टर अमन साव के नाम पर रांची के बिल्डर से मांगी गयी एक करोड़ की राशि 

गैंगस्टर अमन साव के नाम पर रांची के बिल्डर से मांगी गयी एक करोड़ की राशि 

रांची 

गैंगस्टर अमन साव के नाम पर रांची के बिल्डर से एक करोड़ की राशि रंगदारी के तौर पर मांगी गयी है। मिली खबर के मुताबिक कांग्रेस नेता सह बिल्डर ईश्वर आनंद से अमन साव के नाम पर मयंक सिंह ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। मलेशिया से अमन साव गैंग के लिए काम करने वाले मयंक सिंह ने रांची के कांग्रेस नेता सह बिल्डर ईश्वर आनंद से एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की है। 


मंयक सिंह ने वाट्सप मैसेज और कॉल के जरिये बिल्डर से रंगदारी की मांग की है। मैसेज और कॉल में कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर रंगदारी का एक करोड़ रुपये गैंग को उपलब्ध कराएं। रकम उपलब्ध नहीं होने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जान से मारने की भी धमकी दी गयी है। इस बाबत कांग्रेस नेता ईश्वर आनंद ने रांची के जगन्नाथपुर थाना में प्रथामिकी दर्ज करायी है। 


 

Tags - crore demanded builder gangster Aman Saw Jharkhand News News Jharkhand