डेस्क:
बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मंडा पर्व मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चेपाकला मे पूजा समिति के द्वारा मंडा पर्व का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अंबा प्रसाद मौजूद रहीं। अंबा प्रसाद ने चेपाकला पहुंचकर उपस्थित सभी शिव भक्तों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। शिव भक्तों ने उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा अर्चना की साथ ही साथ लोटन सेवा, लपरभंगी, पटभंगी पूजा भी पूरे विधि विधान के साथ किया गया।

आस्था की कठिन परीक्षा देते हैं भक्त!
मंडा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि झारखंड का यह पर्व पूर्वजों का दिया हुआ सबसे ऐतिहासिक धरोहर है। लोक पर्व मंडा पूजा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व अच्छी बारिश एवं क्षेत्र के समृद्धि के लिए मनाया जाता है तथा इस दौरान शिवभक्त 7 से 9 दिन तक लगातार उपवास करने के बाद आग पर चलने एवं ऊंचाई पर पीठ पर लगे हुक के सहारे झूलते हुए भक्त आराध्य की पूजा अर्चना करते हैं।
अंगारों पर चलकर शिव भक्त आस्था की कठिन परीक्षा देते हैं। भक्ति और श्रद्धा का ऐसा नजारा देखने को काफी कम मिलता है जहां बड़े से बड़े एवं नन्हे बच्चे भी आग के दहकते अंगारों पर चलते हैं।