रांचीः
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संविधानिक आम चुनाव के बाद नव चयनित झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। नीतीश चंद्रवंशी ने कहा चंद्रवंशी समाज अब जाग चुका हैl चंद्रवंशी एकता एकजुट हो रही हैl इस संवैधानिक आम चुनाव से चंद्रवंशियों के बीच हर्षोल्लास का माहौल है। विगत 18 वर्षों से इस प्रकार काका कोई चुनाव नहीं हो पाया था इस बार लोगों ने प्रत्यक्ष चुनाव में भाग लेकर और गुप्त मतदान के सहारे मतदान किया है। इससे चुनौतियों के बीच उत्साह का माहौल हैl सभी सदस्यों ने यह महसूस किया कि हमारी महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें चंद्रवंशी को एकजुट करने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

जाति प्रमाण पत्र में सिर्फ चंद्रवंशी लिखा हो
नीतीश चंद्रवंशी ने कहा हमारा समाज एक नई संघर्ष की ओर बढ़ रहा है जिसमें यह मांग की जा रही है कि अब चंद्रवंशी समाज को जाति प्रमाण पत्र में सिर्फ चंद्रवंशी शब्द का प्रयोग किया जाए । अभी तक हो रहा है की चंद्रवंशी कहार शब्द लिखकर जाति प्रमाण पत्र दी जा रही है। हमारा समाज इसका विरोध करता है और राज्य सरकार से यह मांग करती है की गजट में हमारी जाति का चंद्रवंशी शब्द का ही प्रयोग किया जाए।
चंद्रवंशी समाज नशा मुक्ति ,दहेज मुक्ति एवं अन्य सामाजिक मुद्दों को आम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगा। हर हाल में चंद्रवंशी समाज इस प्रकार के सामाजिक मुद्दों को जनहित के मुद्दों में अपना विषय रखता रहेगा । वर्तमान में एक महत्वपूर्ण गंभीर विषय है ,आज छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट अर्थात सीएनटी के मुद्दे चंद्रवंशी के लिए बहुत ही अहम है। इस पर जितना कुछ कहा जाए कम है ,हमारे समाज को इस सीएनटी से मुक्ति दिलाना है सीएनटी एक अभिशाप के रूप में हमारे समाज को खोखला कर रहा है। आर्थिक गुलामी की ओर हमारा समाज बढ़ रहा है। लाखों करोड़ों रुपए की संपत्ति हमारी अब कौड़ियों के भाव में बिक रहे है। इससे हमें छुटकारा चाहिए।

27% आरक्षण दिया जाए
दूसरी तरफ हम सरकार से मांग करते हैं की हमें 27% आरक्षण की श्रेणी दिया जाए। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक आजाद, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंह, मुख्य चुनाव प्रभारी बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हरिदास बर्मा, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, प्रदेश युवा अध्यक्ष निश्चय वर्मा, जिला अध्यक्ष रांची रवि प्रकाश चंद्रवंशी, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री राजेंद्र राम, चुनाव प्रभारी दिलीप वर्मा, सुबोध सिंह, प्रेम वर्मा, रांची जिला महामंत्री राजेश कुमार वर्मा उर्फ पप्पू, रंजीत कुमार, संगठन सचिव धनबाद भीम चंद्रवंशी, सुमित चंद्रवंशी एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।