logo

Ranchi : विधानसभा घेराव को लेकर आजसू पार्टी की तैयारी पूरी, कल निकाला जाएगा मशाल जुलूस 

sudesh_mahto.jpg

रांचीः
स्थानीय नीति, नियोजन नीति, बेरोजगारी सरना धर्म कोड, आरक्षण, झारखडं आंदोलनकारियों को सम्मान, झारखंड के संसाधनों में हो रही लूट एवं भाषाई विवाद के विषय को लेकर आजसू पार्टी 7 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी। इसे लेकर कल राज्य के कोने-कोने में आजसू पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मशाल जुलूस निकालकर जनता को गोलबंद करेंगे तथा उस आंदोलन से जुड़ने का आह्वान करेंगे।


जनजागरण मार्च निकाला गया
आजसू पार्टी द्वारा विधानसभा घेराव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसे लेकर 27 फरवरी से 4 मार्च तक राज्य के कोने-कोने में जनजागरण मार्च निकाला गया। जनजागरण मार्च के जरिये आजसू कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ जनता को गोलबंद कर विधानसभा घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया।

बता दें कि आजसू पार्टी ने वर्ष 2022 को संघर्ष वर्ष घोषित किया है। संघर्ष वर्ष में आजसू पार्टी राज्य के हर छोटे-बड़े आंदोलन से जुड़ेगी तथा राज्य की बुनियादी समस्याओं पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

सात मार्च को राज्य के कोने-कोने से जुटेंगे कार्यकर्ता
विधानसभा घेराव को लेकर आजसू पार्टी ने व्यापक तैयारिया की है। 7 मार्च को राज्य के कोने-कोने से कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे विधानसभा घेराव को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिया जा चुका है। यह जानकारी पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी है।