logo

Ranchi : आजसू पार्टी ने मनाया संकल्प दिवस, कहा-झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों के विपरीत कार्य कर रही है हेमंत सरकार

ajaj.jpg

रांचीः
आजसू पार्टी के संकल्प दिवस पर झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों को जोहार करते हुए कहा कि गुमान और गर्व से भरे इस दिन में हम सभी संकल्प लें कि झारखंड के अरमानों, आकांक्षाओं को संजोने व साकार करने में संघर्ष पथ पर अथक, अडिग बढ़ते रहेंगे।

 

आजसू का झारखण्ड आंदोलन को खड़ा करने एवं परिणाम देने तक का एक लंबा एवं गौरवशाली इतिहास रहा है और उसी इतिहास को सामने रखकर आज हम भविष्य का संकल्प ले रहें हैं। ये बातें उन्होंने रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में संकल्प दिवस के अवसर पर कहीं। 


शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई 
कार्यालय में संकल्प दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा राज्य की वर्तमान स्थिति एवं भावी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि झामुमो महागठबंधन की सरकार झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों और कल्पनाओं के विपरीत कार्य कर रही है। जिन सपनों के साथ आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी उसमें स्वशासन, झारखंडी पहचान एवं अस्मिता को स्थापित करना तथा यहां के जनमानस के हित में राज्य के संसाधनों का उपयोग मुख्य रूप से शामिल था। लेकिन आज सरकार के सारे कार्य उन सपनों के विपरीत हैं।उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यों से ऐसा प्रतीत हो रहा कि इन्हें आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान का कोई एहसास ही नहीं। 

 


संघर्ष को और तेज करने का भी लिया गया संकल्प

ज्ञात हो कि आजसू पार्टी इस वर्ष को संघर्ष वर्ष के रूप में मना रही। साथ ही वर्ष 2021 को पार्टी ने निर्माण वर्ष घोषित किया था। निर्माण वर्ष के दौरान आजसू पार्टी ने पंचायत स्तर से जिला स्तर तक संगठन का विस्तार, गठन एवं पुनर्गठन किया। संघर्ष वर्ष में आजसू पार्टी राज्य के सभी ज्वलंत विषयों तथा सामाजिक न्याय एवं स्थानीयता के विषयों पर संघर्ष करेगी और आंदोलन को और तेज करेगी।

 

 इन्होंने थामा आजसू पार्टी का दामन -

संकल्प दिवस के अवसर पर कई महिला नेत्रियों, समाजसेवी एवं नेताओं ने आजसू पार्टी का दामन थामा। आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सिम्मी दहांगा, सोनी कुमारी, रिनी उरांव, निशा देवी, संध्या मुर्मू, चिंगरी देवी, बिरसी मुंडा, लक्ष्मी मुंडा, राजमणि देवी, सोनी लोहरा, दीगी देवी, सीमा कच्छप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

 

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, रांची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी, रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा एवं रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, सुनील यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मण्डल एवं नईम अंसारी, झारखंड आंदोलनकारी आजम अंसारी, कुमुद वर्मा, राजू नायक, एलके सोनी, केंद्रीय महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह एवं वरीय उपाध्यक्ष अब्दुल जब्बार सहित सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी एवं नेता मौजूद थे।