logo

रांची : AJSU महिला मोर्चा का 16 अक्टूबर को सम्मेलन, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आंदोलन की रूपरेखा होगी तैयार 

ोरेहहहहहहह.jpg

रांचीः

16 अक्टूबर को आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्य के सभी 24 जिलों में जिला सम्मेलन होगा। रांची सम्मेलन का आयोजन बोड़ेया स्थित गीतांजलि सभागार में किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तार तथा नए लीडरशिप को उभारने के लिए विशेष अभियान चलाने को लेकर भी रोडमैप तैयार किया जाएगा। जिला सम्मेलन में महिलाओं पर हो रहे शोषण एवं अत्याचार के खिलाफ सशक्त आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर, जन आंदोलन के लिए गोलबंद करने की भी तैयारी है। साथ ही साथ सरकार द्वारा महिलाओं को लेकर किए गए वादों का हकीकत के धरातल पर मूल्यांकन किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर प्रदेश एवं जिला की सभी महिला नेत्रियों को अलग-अलग प्रखंडों की जिम्मेदारी दे दी गई है। 

 

6 नवंबर को राज्यस्तरीय सम्मेलन 

बता दें कि अखिल झारखण्ड महिला संघ का 23 सितंबर को राज्य के सभी 260 प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन किया जा चुका। तथा 16 अक्टूबर को जिला सम्मेलन भी तय है। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्यस्तरीय सम्मेलन किया जाना तय है। यह बातें अखिल झारखण्ड महिला संघ की केंद्रीय संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, केंद्रीय उपाध्यक्ष पार्वती देवी, महिला महानगर उपाध्यक्ष डॉ. सुचित्रा, पूर्व जिला परिषद सदस्य फुलकुमारी देवी, जिला परिषद सदस्य सरिता देवी सहित अखिल झारखण्ड महिला संघ की अन्य पदाधिकारियों ने रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।