द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही सियासी तापमान बढ़ गया है। आजसू रामगढ़ में जीत दर्ज करने के लिए अपनी सरगर्मी तेज कर दी है। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार रामगढ़ में प्रखंडवार महिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस सिलसिले में आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि महिला प्रभारियों की नियुक्ति से रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यही नहीं सभी प्रभारी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर ग्राम संवाद का नेतृत्व भी करेंगी ताकि आजसू को बेहतर मजबूती मिले और हमारी जीत सुनिश्चत हो सके। इसके लिए झारखंड आंदोलनकारी एवं सरना रत्न रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत को मांडर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है।
ये भी पढ़ें: रिम्स में मरीजों का होगा अब और बेहतर ईलाज

महिला प्रभारियों की सूची इस प्रकार है-
गोला - नीरु शांति भगत एवं निर्मला भगत
दुलमी - पार्वती देवी एवं सरिता देवी
चितरपुर - वीणा चौधरी
रामगढ़ ग्रामीण - वीणा देवी
रामगढ़ नगर - वर्षा गाड़ी एवं अनिता साहू

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: