logo

आजसू की केंद्रीय समिति में 40 साल से कम आयु के 50 फीसदी युवा होंगे, महिलाओं को भी कमान 

sudesh22.jpg

रांची 
केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और पार्टी के भावी केंद्रीय समिति का स्वरूप तय किया गया। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति में 50 प्रतिशत युवा सदस्य होंगे। जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम होगी इसके साथ ही समिति में 30 प्रतिशत महिला पदाधिकारी भी होंगी। सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य के आबादी के आधार पर केंद्रीय समिति में पदाधिकारियों को स्थान दिया जाएगा। सुदेश महतो ने कहा कि पार्टी अनुशासन से ही लक्ष्य तक पहुंच सकती है। सभी को मिलकर जिम्मेदारी लेते हुए तीन महीने के अंदर एक लाख सक्रिय सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। महाधिवेशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के बड़ी आबादी पर महाधिवेशन का साकारत्मक असर है। महाधिवेशन में लिए गए संकल्पों को अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। 

सरकार पर बोला हमला

सुदेश महतो ने जातीय जनगणना को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जातीय जनगणना के मुद्दे पर राज्य की जनता को बरगलाना बंद करें। और जल्द से जल्द जातीय जनगणना करवाएं। यह मुख्यमंत्री के एकाधिकार का विषय है। इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, जिला परषिद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रमुख नेता हुए शामिल।