logo

झारखंड कांग्रेस ने संगठन को गति देने के लिए सचिवों के बीच जिलों और विभागों का विभाजन किया

CONG1111.jpg

रांची
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन को अधिक तेज़ और प्रभावी बनाने के लिए दो सचिव, डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेन्द्र मरावी के बीच जिलों और विभागों का नया विभाजन किया है। यह पुनर्गठन सृजन अभियान से लेकर विभिन्न प्रकोष्ठों और मोर्चों को नई गति देने के उद्देश्य से किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि दोनों सचिवों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और शहजादा अनवर को भी संयुक्त रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और शहजादा अनवर के अधीन 13 जिले
1.    संताल परगना के 6 जिले: साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा
2.    दक्षिणी छोटानागपुर के 6 जिले: रांची (नगर व ग्रामीण), लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा
3.    पलामू संभाग: लातेहार
आवंटित प्रकोष्ठ, विभाग और मोर्चे:
•    एससी विभाग
•    ओबीसी विभाग
•    अल्पसंख्यक विभाग
•    महिला कांग्रेस
•    फिशरमैन कांग्रेस
•    लॉ, मानव अधिकार और आरटीआई विभाग
•    एसेट्स / प्रॉपर्टीज
•    मीडिया और सोशल मीडिया
•    कांग्रेस कनेक्ट सेंटर
भूपेन्द्र मरावी और बंधु तिर्की के अधीन 12 जिले
1.    उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिले: हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, कोडरमा
2.    कोल्हान संभाग के 3 जिले: पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
3.    पलामू संभाग: पलामू और गढ़वा
आवंटित प्रकोष्ठ, विभाग और मोर्चे:
•    आईवाईसी
•    एनएसयूआई
•    आदिवासी कांग्रेस
•    सेवादल
•    आरजीपीआरएस
•    किसान कांग्रेस
•    अनऑर्गनाइज़्ड कांग्रेस
•    जवाहर बाल मंच

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive