logo

झारखंड के युवाओं का सेना में प्रवेश जारी, ARO रांची से अग्निवीरों का चरणबद्ध डिस्पैच

army3.jpg

रांची 
आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) रांची द्वारा अगस्त–सितंबर 2025 में आयोजित भर्ती रैली में सफल हुए अग्निवीर अभ्यर्थियों का रेजिमेंटल सेंटरों के लिए चरणबद्ध डिस्पैच लगातार जारी है। इस प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। सेना भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत द्वितीय चरण (2nd Phase) डिस्पैच के लिए चयनित कुछ अग्निवीर अभ्यर्थियों द्वारा अभी तक रिपोर्ट नहीं किए जाने की जानकारी सामने आई है। ARO रांची ने स्पष्ट किया है कि डिस्पैच की समय-सीमा अत्यंत सीमित है, ऐसे में सभी चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ तत्काल आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस, रांची में रिपोर्ट करना अनिवार्य है।


कार्यालय ने यह भी बताया है कि जो अभ्यर्थी बिना किसी सूचना के रिपोर्ट नहीं करेंगे, उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) के अभ्यर्थियों को अवसर दिया जा सकता है। इसलिए सभी चयनित अग्निवीरों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की देरी न करें और यथाशीघ्र अपनी डिस्पैच प्रक्रिया पूरी कराएं। वहीं, यदि कोई अभ्यर्थी किसी वैध व्यक्तिगत या पारिवारिक कारण से डिस्पैच के लिए इच्छुक नहीं है, तो उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इस संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी असहमति समय रहते दर्ज की जा सके और भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest