logo

धर्म परिवर्तन : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चंपाई सोरेन ने कहा, जल्द कुछ लोगों की गलतफहमियां टूटेंगी

CHAMPAI111.jpg


द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने धर्म परिवर्तन पर सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले के बाद एक बार फिर कहा है-इंतजार कीजिए, कुछ लोगों की गलतफहमियां जल्द टूटेगी। उन्होंने कहा कि भारत में कुछ लोगों को लगता था कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 कभी नहीं हट सकता, तीन तलाक के खिलाफ कानून नहीं बन सकता, देश में नोटबंदी नहीं हो सकती, सीएए लागू नहीं हो सकता, हर नागरिक का बैंक अकाउंट नहीं खुल सकता, देश में विश्वस्तरीय हाईवे नेटवर्क नहीं बन सकता, या फिर 80 करोड़ लोगों को हर महीने मुफ्त राशन नहीं मिल सकता, लेकिन यह सब संभव हुआ। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद चंपाई सोरेन उसका स्वागत भी किया था।

इतना सब कुछ होने के बाद भी कुछ लोगों को लगता है कि अनुच्छेद 342 में बदलाव नहीं हो सकता, या डीलिस्टिंग कभी लागू नहीं हो सकती। जिस सरकार ने करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, चिकित्सा सुविधा (आयुष्मान भारत), रसोई गैस एवं बिजली का कनेक्शन दिया, जिसके कार्यकाल में आदिवासियों के लिए सैकड़ों एकलव्य विद्यालय खुले, पीएम जनमन योजना शुरू हुई, वही सरकार आदिवासियों का अस्तित्व बचाने के लिए यह कदम भी उठायेगी। कुछ लोगों की गलतफहमियां टूटेंगी।

Tags - Jharkhand Champai Soren former Chief Minister religious conversion Supreme Court SC ST