logo

45 डिग्री की तपिश के बाद गढ़वा में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से मिली राहत

45 डिग्री की तपिश के बाद गढ़वा में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से मिली राहत

गढ़वा
गढ़वा जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार अहले सुबह मौसम ने करवट ली. करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और तूफान के बाद जिले में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली. गढ़वा में लंबे समय बाद हुई इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली. पिछले कई दिनों से गढ़वा का तापमान पूरे झारखंड में सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा था. बीते लगभग 15 दिनों से जिले का तापमान लगातार 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था. भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने गढ़वा को हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट पर रखा था. वहीं जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी लगातार लोगों से अत्यधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने तथा सावधानी बरतने की अपील कर रहे थे. शुक्रवार सुबह हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और तपिश से राहत मिली.

Tags - Garhwa Weather Garhwa Rainfall Thunderstorm in Garhwa Jharkhand Rain News Garhwa Temperature