द फॉलोअप डेस्क
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर के 355 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला है। इनमें 349 रेगुलर और छह बैकलाग पद शामिल हैं। जेपीएससी ने शुक्रवार को पॉलिटेक्निक संस्थानों के कुल 16 विभागों में नियुक्ति के लिए सूचना प्रकाशित कर दी। इन पदों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 12 मार्च शाम पांच बजे तक भरे जाएंगे। 14 मार्च शाम पांच बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा, जबकि आवेदन की हार्ड-कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च शाम पांच बजे तक निर्धारित है।
.jpeg)