logo

जामताड़ा : मरीज की पत्नी के साथ छेड़खानी का आरोप, ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में मचाया उत्पात

4aec4ed6-1bcd-4e04-99bd-8d1fdc20ed19.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मरीज के पत्नी के साथ छेड़खानी के आरोप में ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में जमकर मचाया उत्पात है। ये घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना फाटक स्थित सेवा किलनिक नर्सिंग होम का है, बता दें की जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेजिया पंचायत के पगराडीह गांव निवासी अरविंद मुनमु का यहां पर18 जनवरी को हर्निया का ऑपरेशन हुआ था, इसी बीच रविवार को नर्सिंग होम के कंपाउंडर के द्वारा मरीज के पत्नी के साथ छेड़खानी किया गया, उसके बाद क्या था उनके परिवार और ग्रामीण नर्सिंग होम पहुंच गये और जमकर उत्पात मचाया।

ये भी पढ़ें:कुटिल जोबिया जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़

नर्सिंग होम के दो कंप्यूटर ऑपरेटर घायल

आरोप है की परिवार और ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी की। इस घटना में नर्सिंग होम के दो कंप्यूटर ऑपरेटर घायल भी हो गये हैं। जिसको इलाज के लिए जामताड़ा अस्पताल लाया गया है साथ ही पुलिस ने 4 नर्सिंग होम के कर्मी को हिरासत में लिया है ,साथ ही परिजनो के द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि पीड़िता के साथ आरोपी ने रेप भी किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में जांच शुरु कर दी है।