चतराः
चतरा-पलामू के बॉर्डर पर स्थित कुटिल जोबिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान ही यह मुठभेड़ हुई है। अभियान में निकले सीआरपीएफ 190 बटालियन और जिला पुलिस के जवानों के साथ नक्सलियों का मुठभेड़ हुआ है। सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी शुरू की, दोनों ओर से सैकड़ों राउंड गोलियां चलाई गई है। हालांकि पुलिस को भारी पड़ता देख घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली फरार हो गए। फिलहाल पूरे जंगल में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इनदिनों लगातार पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान मुठभेड़ की खबरे सामने आ रही हैं। सर्च अभियान का पुलिस को काफी फायदा हो रहा है। नक्सलियों का कई सामान भी इस दौरान बरामद हो रहा है। कई कैंप ध्वस्त किये जा रहे हैं।
