logo

व्यवसायी श्रवण जालान के ठिकानों पर ACB का छापा, निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़ा है मामला

श्रवण.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड एसीबी ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चर्चित व्यवसायी श्रवण जालान के रांची स्थित घर, ऑफिस और अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित उनके प्रतिष्ठान ‘रानी सती प्लाई एंड डेकोर’ पर भी की गई है।
बताया जा रहा है कि यह छापेमारी IAS विनय चौबे से जुड़े शराब घोटाला मामले की जांच के तहत की गई है। एसीबी को इनपुट मिले थे कि विनय चौबे ने अपनी अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा श्रवण जालान के माध्यम से विभिन्न जगहों पर इन्वेस्ट किया है। इसी आधार पर एसीबी टीम ने कई लोकेशनों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।
सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड मिल सकते हैं, जो आगे की जांच में अहम साबित होंगे। वहीं एसीबी की टीम पूरे मामले में और भी ठिकानों की जांच कर सकती है।
आपको बता दें कि निलंबित आईएएस विनय चौबे और उनके करीबी विनय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं। वहीं विनय चौबे के परिजनों के यहां भी एसीबी लगातार छापेमारी कर पूछताछ कर रही है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar vinay chaubey news ranchi news ranchi khabar