द फॉलोअप डेस्क
साहिबगंज वन विभाग की देखरेख में कुल 40 सांपों को सुरक्षित रूप से पुनर्वास हेतु आबादी से काफी दूर एक गोपनीय स्थान पर छोड़ा गया। यह कार्य प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर जितेन्द्र हजारी के सहयोग से मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।.jpeg)
रेस्क्यू किए गए सांप विभिन्न स्थानों से सुरक्षित रूप से लाए गए थे। इन सांपों में कुल 8 प्रजातियां शामिल थीं, जिनमें विषैले एवं अविषैले दोनों प्रकार के सांप मौजूद थे। जिनमें
15 गेहुमन, 12 रसल वाइपर, 2 धामण, 6 सैकड़ा सांप, 4 सुगवा, 1 डोरवा सांप, 1 बैंडेड रेसर व 1 ट्रिंकेट स्नेक शामील थे।.jpg)
सभी सांपों को सुरक्षित कंटेनरों में रखकर उनके प्राकृतिक आवास के अनुकूल क्षेत्र में छोड़ा गया, ताकि मानव–वन्यजीव संघर्ष की संभावना न रहे। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है की सांप दिखाई देने की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर को सूचना दें।