द फॉलोअप डेस्कः
मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को सहार पुलिस ने उड़ती फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यात्री की पहचान मोहम्मद फखरुद्दीन के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि शख्स जब फ्लाइट में बोर्ड कर रहा था तब सुरक्षा जांच के दौरान बड़ी चूक हुई है, जिसकी वजह से वह बीड़ी और लाइटर लेकर चढ़ने में कामयाब रहा है। उसने इसे कहां छिपाया था और कैसे इन्हें लेकर के फ्लाइट में चढ़ गया, इस बारे में पूछताछ हो रही है।

जांच की जा रही है
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और इस बात की भी जांच शुरू की गई है कि सुरक्षा चूक कैसे हुई है। दरअसल प्लेन में बैठने से पहले हर पैसेंजर की बहुत सतर्कता से सिक्योरिटी जांच होती है। ऐसे में बीड़ी और लाइटर का पता ना लग पाना, एक बड़ी गलती के तौर पर देखा जा रहा है।

कानूनी कार्रवाई की जा रही
शख्स को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पता चला है कि शख्स को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 336 के बाद मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि वह फ़्लाइट में बीड़ी और लाइटर लेकिन कैसे चढ़ गया था। इसके पहले मई 2023 में बेंगलुरु पुलिस ने फ्लाइट में बीड़ी पीने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया था।