logo

शादी में शामिल होने जा रहा परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, महिला और बच्ची समेत 3 की मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर आई है। जिसमें पुरुष, महिला और एक बच्ची शामिल है। वहीं छह लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फ़िलहाल सभी का इलाज हजारीबाग के अस्पताल में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि सभी पश्चिम बंगाल के कुल्टी के निवासी थे और बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में कार चालक को नींद आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर बरही के पांचमाधव के पास डिवाइडर से जा टकराया। 
घायलों की पहचान ज्योति कुमारी (24), शुभम यादव (6), अभिराज यादव (10), मृत्युंजय यादव (8), धर्मेंद्र यादव (35) और कौशल्या देवी के रूप में की गई है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए SBMCH हजारीबाग रेफर कर दिया गया है। 
वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार, जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव और समाजसेवी सिकंदर कुमार मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update hazaribagh news hazaribagh khabar road accident news