logo

झारखंड में 6 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, मिला सचिव रैंक 

IAS_Officer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 पदाधिकारी को झारखंड सरकार ने सचिव रैंक में प्रमोशन दिया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन अधिकारियों को अब पुनरीक्षित वेतनमान पीवी 14 से 144200 और ग्रेड पे 218200 पर प्रोन्नति दी गई है। 


इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
चंद्रशेखर-प्रभारी सचिव ग्रामीण विकास विभाग, जितेंद्र कुमार सिंह- प्रभारी सचिव उद्योग विभाग, कमलेश्वर प्रसाद सिंह- विशेष सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, यतींद्र प्रसाद- प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खाद्य निगम रांची, चंद्र किशोर उरांव- सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग, सुनील कुमार- मिशन मिशन निदेशक सह कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी रांची शामिल हैं।