logo

जन्मदिन मनाकर लौट रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

जन्मदिन मनाकर लौट रहे 3 युवकों की सड़क हादसे में मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के नवादा जिले से दर्दनाक खबर सामने निकल कर आ रही है। जहां गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक की शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के रजौली सिरदला रोड स्थित बैरिया मोर के पास की है। जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दूसरे स्कॉर्पियो में धक्का मार दिया। इस दौरान दोनों गाड़ी पलटी गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 


बर्थडे मनाकर लौट रहे थे युवक 
मृतक की पहचान 26 वर्षीय विवेक कुमार, 27 वर्षीय रोशन कुमार और 27 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है। तीनों युवक आपस में दोस्त है। और एक बर्थडे कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस दौरान यह घटना घटी है मृतक के परिजन ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी  है उसने इनकी गाड़ी को चकमा दे दिया इसके बाद स्कॉर्पियो सीधा पेड़ में जाकर टकरा गई। और घटनास्थल पर तीनों युवक की मौत हो गई। वहीं चकमा देने वाला गाड़ी भी पलट गई। गाड़ी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।


घटना की जांच हो रही 
रजौली थाना प्रभारी पवन कुमार के द्वारा तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो गाड़ी की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। फिलहाल शव को सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।