द फॉलोअप डेस्क
पश्चिम बंगाल के बासतोला से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां 3 हाथी ट्रेन की चपेट में आ गये। इस बड़ी घटना में तीनों हाथियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। मृत हाथियों में एक वयस्क और 2 बच्चे शामिल हैं। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल के बसतोला रेलवे स्टेशन के पास बीती रात रेलवे लाइन पार करते समय 3 हाथी ट्रेन की चपेट में आ गये। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
इस दर्दनाम घटना के बाद झुंड में शमील 4 अन्य हाथी भी क्षेत्र के आसपास डेरा डाले हुए है। साथ ही अपने झुंड के साथी हाथियों के मौत से काफी आक्रोशित है। झुंड के अन्य हाथी रेलवे ट्रैक पर बार बार पहुंच रहे है। जिससे आसपास पूरी तरह अफरा-तफरी का माहौल हैं। ये 4 हाथी अपने साथी हाथी के मौत का विलाप मना रहे है और इनकी दहाड़ से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।
घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बीती देर रात 7 हाथियों का एक झुंड रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक से एक ट्रेन आ गयी। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। इधर, घटना के बाद झाड़ग्राम वन विभाग के अधिकारी और वन कर्मी मौके पर पहुंचे जिसके बाद से रेलवे ट्रैक पर से हाथियों के शवों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस घटना के बाद खड़गपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले खड़गपुर-टाटानगर रेलखंड पर पूर ट्रेनों का परिचालन घंटों बाधित रहा। हालांकि, मृत हाथियों के शवों को घटनास्थल से हटा दिया गया है। जिसके बाद अप लाइन सुबह 6:15 बजे और डाउन लाइन सुबह 7:30 बजे चालू कर दी गयी। इस घटना पर रेलवे के खड़गपुर मंडल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया।
