logo

रामगढ़ उपचुनाव के बाद लोगों में AJSU को लेकर बढ़ रही दिलचस्पी, 200 कार्यकर्ताओं ने आज थामा आजसू पार्टी का दामन 

ोरहह.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यलय में आज सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रांची, रामगढ़ और हजारीबाग जिले से लगभग 200 की संख्या में आजसू पार्टी की सदस्यता लेने लोग पहुंचे थे। पार्टी से जुड़ रहे कार्यकर्ताओं ने कहा वे सुदेश महतो की कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी से की सदस्यता ले रहें हैं। इस दौरान आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो ने कहा राज्य के हर वर्ग के लोगों को एक कड़ी में जोड़ना ही हमारा प्रयास है। चाहे वे छात्र हो या नौजवान, किसान हो या मजदूर। इन सभी वर्गों का गोलबंद करते हुए झारखंड राज्य के औचित्य को स्थापित करने की पहल है। 

तजुर्बे के आधार पर पद सौंपी जिम्मेदारी

आगे उन्होंने कहा कि पार्टी से जुड़ रहे कार्यकर्ताओं को उनके तजुर्बे के आधार पर पद सौंपी जाएगी। पार्टी को एक नई दिशा की ओर ले जाने के लिए संगठन की कार्यशैली को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके साथ-साथ नौजवानों और छात्रों के हित के लिए हम लगातार प्रयासरत है। छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो इस दिशा में भी हमलोग पहल कर रहे हैं। जो लोग पार्टी से जुड़कर राजनीतिक में पहली बार कदम रख रहे हैं उन लोगों का मैं स्वागत करता हूं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT