logo

गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगी झारखंड के 9 नगर निगम की 18 महिला कर्मी

rmc.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची 
झारखंड के नगर निगम में काम करने वाली महिला कर्मियों के लिये अच्छी खबर है।उन्हें दिल्ली में गणतंत्र दिवस में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल किया जायेगा। इसे लेकर भारत सरकार ने तमाम राज्य सरकारों के साथ झारखंड को भी भेजा गया है। बता दें कि राज्य के कुल 9 नगर निगमों से 2-2 महिला कर्मियों के नाम को भारत सरकार को भेजा जायेगा। 

9 निकायों से 18 महिलाकर्मी होंगी शामिल 

बता दें कि रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, आदित्यपुर, चास. देवघर, मानगो, मेदनीनगर, धनबाद  निगम के नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजा है, जिसमें निगम में काम करने वाली महिला कर्मियों के नाम मांगे गए हैं। दिए गए नाम के साथ-साथ महिला कर्मियों के पद और मोबाईल नंबर जैसी जानकरी देनी होगी। ऐसे 9 नगर निगमों से 18 महिलाकर्मियों के नाम भेजे जायेंगे। पूरी सूची मिल जाने के बाद इसे भारत सरकार को भेजा दिया जायेगा। उन 18 महिला कर्मियों को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल किया जायेगा।