द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक निर्मम और दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक अपनी बाइक के पीछे एक कुत्ते को बाँधकर सड़क पर घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
वीडियो के वायरल होते ही गोलमुरी थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपित युवकों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।.jpg)
वहीं घायल कुत्ते का कुछ जागरूक लोगों ने आगे बढ़कर उपचार कराया, जिसकी सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि निर्दोष पशु के साथ ऐसी क्रूरता समाज के लिए शर्मनाक है और दोषियों को सख्त सज़ा मिलनी चाहिए।