logo

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने रुकवाया काफिला, चुटूपालु में घायल हुए व्यक्ति को भिजवाया अस्पताल

SUDESH10.jpg

रांची 
चुटुपालु घाटी में एक बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की। इसी दौरान हजारीबाग जाने के क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो का काफिला वहां पहुंचा। घायल बाइक सवार को सड़क किनारे पड़ा देख सुदेश महतो ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मानवीय पहल करते हुए उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई।
घायल को तत्काल सहायता मिलने से उसकी जान बचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान सुदेश महतो के साथ केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, छात्र संघ अध्यक्ष ओम वर्मा, ऋतुराज शाहदेव सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest