द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ लोहरदगा पुलिस ने बड़ी करवाई की है। लोहरदगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ खरीद फरोख्त कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी युवकों के पास से पुलिस ने 15 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है।.jpeg)
बाजार में ब्राउन शुगर की कीमत 45 हजार रुपए आंकी गई है। युवा वर्गों को टारगेट कर जिले में ब्राउन शुगर व्यापार बहुत तेजी से फैल रहा है जिसपर अब पुलिसिया कार्रवाई भी तेज हो गई है। आरोपी युवकों की पहचान लोहरदगा के अंजुमन मोहल्ला के रहने वाले मो. अरशद अंसारी और लातेहार जिले के करकट निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई है।.jpg)
लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस ने शहर के दुपट्टा चौक के समीप घेराबंदी कर यह कार्रवाई की है। मामले को लेकर लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले में युवाओं के बीच ब्राउन शुगर का चलन चला है, जिसके बाद युवकों पर नजर रखी जा रही थी। ब्राउन शुगर होने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। नशे के खिलाफ आगे भी पुलिस की कार्रवाई ऐसे ही जारी रहेगी।