logo

सीएसपी कर्मी से 4 लाख की लूट मामले में एक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

_,,,.jpg

पाकुड़/नंदलाल तुरी

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र से बीते चार अगस्त को भंडारों निकट सीएसपी कर्मी से की गई चार लाख की लूट मामले में पुलिस ने गुरुवार रात बरमसिया निवासी दीपक साहा को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में लेकर उसे पाकुड़ जेल भेज दिया गया।
हिरणपुर - कोटालपोखर पथ के भंडारों निकट जामबाद के सीएसपी कर्मी प्रह्लाद कुमार साहा से बाइक में सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपयों की लूट की थी और पीड़ित के साथ मारपीट भी किया गया था। सीएसपी संचालक मानिक भंडारी के कहने पर कर्मी महारो स्थित भारतीय स्टेट बैंक आया था। जहां से चार लाख की राशि लेकर बाइक से ही वापस लौट रहा था। इसी दौरान लूट की यह वारदात हो गई थी।
पुलिस इस मामले के उद्भेदन को लेकर बीते तीन माह से लगी हुई थी। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा था। निरन्तर छापेमारी भी की जा रही थी। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लगी हुई थी। मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पाकुड़ जेल भेज दिया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update pakur news pakur khabar pakur update