logo

रांची : हरमू स्थित JMM कार्यालय में बड़ा सियासी घटनाक्रम, सैकड़ों लोगों ने थामा पार्टी का दामन

CONG222221111111111.jpg

रांची 
रांची के हरमू स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए लातेहार जिले से आम आदमी पार्टी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी नए सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर उन्होंने झामुमो की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक सोच से सभी को अवगत कराया। साथ ही पार्टी को मजबूत करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया।


यह सदस्यता अभियान झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ सहदेव के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जबकि जिला सचिव बुदेश्वर उरांव भी मौजूद रहे। पार्टी में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव के अलावा अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ शम्स रजा, डॉ संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest